घर में घुसकर महिला से की मारपीट
घर में घुसकर महिला से मारपीट करने के आरोप में थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 02:21 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 02:21 AM (IST)
संवाद सहयोगी, फत्तूढींगा : घर में घुसकर लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान मंगत राम, सोनी राम, मंगा उर्फ शवारा, शिदा, गोपी, सनम, राहुल व लब्बा सभी निवासी फत्तूढींगा के रूप में हुई है।
घटना के बारे में जानकारी देती हुई एलस पत्नी बूटा राम ने बताया कि वह अपने घर की रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान उक्त आरोपित आए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपितों ने रसोई में पड़ा सारा सामान नष्ट कर दिया। मामले की जाचं के बाद फत्तूढींगा की पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें