विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इधर राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों ने BJP में किया विलय, उधर शिअद के इस नेता को आम आदमी पार्टी ने अपने साथ जोड़ा

Published: Sat, 25 Apr 2026 07:56 AM (IST)

कपूरथला में पूर्व पार्षद अवतार सिंह ने शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आप के ...और पढ़ें

कपूरथला में पूर्व पार्षद अवतार सिंह शिअद छोड़ आप में शामिल हुए

कपूरथला में पूर्व पार्षद अवतार सिंह शिअद छोड़ आप में शामिल हुए

HighLights

  1. पूर्व पार्षद अवतार सिंह आप में शामिल हुए

  2. शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप का दामन थामा

  3. हलका प्रभारी कर्मबीर चंदी ने स्वागत किया

संवाद सहयोगी, कपूरथला। आम आदमी पार्टी के लिए शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026)का दिन बहुत बुरा साबित हुआ क्योंकि आप सांसद राघव चड्ढा समेत कुल सात सांसदों ने बीजेपी में विलय कर लिया।

आम आदमी पार्टी को एक तरह बहुत बड़ा झटका लगा, तो वहीं कपूरथला में पार्टी को बढ़त मिली है। दरअसल, वार्ड नंबर नौ के पूर्व पार्षद अवतार सिंह अपने साथियों सहित शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

C-394-1-JAL1620-368115 (1)

आप के हलका प्रभारी एडवोकेट कर्मबीर सिंह चंदी ने अवतार सिंह को सिरोपा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और उन्हें पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया। पूर्व पार्षद अवतार सिंह ने कहा कि एडवोकेट चंदी के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।

वह पूरी लगन से आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। एडवोकेट चंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही है और हर वर्ग पार्टी के कार्यों से संतुष्ट है। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।