Move to Jagran APP

विनोद सूद बने कांग्रेस सेवादल स्पोर्ट्स सेल प्रदेश उपाध्यक्ष

पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवादल स्पोर्ट्स सेल की बैठक प्रदेशाध्यक्ष राजीव वालिया के नेतृत्व में आयोजित हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 11:46 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 11:46 PM (IST)
विनोद सूद बने कांग्रेस सेवादल स्पोर्ट्स सेल प्रदेश उपाध्यक्ष
विनोद सूद बने कांग्रेस सेवादल स्पोर्ट्स सेल प्रदेश उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, कपूरथला

loksabha election banner

पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवादल स्पोर्ट्स सेल की बैठक प्रदेशाध्यक्ष राजीव वालिया के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में आल इंडिया कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई व प्रदेशाध्यक्ष निर्मल केहरा के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस स्पोर्टस सेल राजीव वालिया ने वार्ड न 4 के कौंसलर मास्टर विनोद सूद को कांग्रेस स्पोर्टस सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के स्टेट आर्गेनाइजर जसपाल सिंह पनेसर और प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस स्पोर्टस सेल राजीव वालिया ने नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर विनोद सूद को सिरोपा भेंटकर स मानित किया और शुभकामनाएं दी। स्टेट आर्गेनाईजर जसपाल सिंह पनेसर ने कहा कि मास्टर विनोद सूद की कांग्रेस के प्रति गतिविधियों को देखते हुए उन्हें कांग्रेस स्पोर्टस सेल का प्रदेशा उपाध्यक्ष नियुक्त किया और कहा कि इनकी नियुक्ति से कांग्रेस स्पोर्टस सेल की मजबूती मिलेगी। इस दौरान कांग्रेस स्पोर्टस सेल के प्रदेशाध्यक्ष राजीव वालिया ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सूद अपने पद की गरिमा को रखते हुए खेलों के उत्थान में पूर्ण सहयोग करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में सेल का पूरा साथ देंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कपूरथला स्पोर्टस सैल बलराज सिंह, हरदीप सिंह महासचिव, प्रदेश सचिव दविदर सिंह, सुखदीप सिंह बाजवा प्रैस सचिव, संजीव वालिया, गुरमीत सिंह बाजवा ब्लाक अध्यक्ष कपूरथला, साहिब सिंह, परमजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.