प्रतिबंधित गोलियों सहित दो युवक पकड़े
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने 1200 प्रतिबंधित गोलियों सहित दो युवकों को
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 02:41 AM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 02:41 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने 1200 प्रतिबंधित गोलियों सहित दो युवकों को काबू किया है। एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस कर्मियों के साथ गांव डल्ला चौक के पास मौजूद थे। इस दौरान बाइक पर आ रहे गांव खालड़ा जिला तरनतारन के गुरजंट सिंह तथा सुरजीत सिंह उर्फ सोनू को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपितों से 1200 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई। थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें