Move to Jagran APP

दो संप्रदायों में भिड़ंत के बाद फगवाड़ा में माहौल तनावपूर्ण, बंद का मिलाजुला असर

फगवाड़ा में गत दिलस दो संप्रदायों के बीच हुई भिड़ंत के बाद शनिवार को भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। फगवाड़ा बंद का मिलाजुला असर दिख रहा है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 12:35 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 12:59 PM (IST)
दो संप्रदायों में भिड़ंत के बाद फगवाड़ा में माहौल तनावपूर्ण, बंद का मिलाजुला असर

वेब डेस्क, फगवाड़ा (कपूरथला। यहां शुक्रवार को दो संप्रदायों में भिड़ंत के बाद शनिवार को भी माहौल तनावपूर्ण है। एक संगठन ने शनिवार को बंद का आह्वान किया था। इसका मिलाजुला असर देखने के मिल रहा है। संगठन के प्रतिनिधि हनुमान मंदिर के बाहर एकत्र हैैं। यहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। उधर, दूसरे संप्रदाय के लोग भी विरोध की रणनीति बना रहे हैैं। इस संप्रदाय के प्रतिनिधियों से पुलिस अधिकारियों ने भी बैठक की और उनसे शांति बनाए रखने की अपील की।

loksabha election banner

एक संप्रदाय के प्रतिनिधियों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी।

बता दें, शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रियों को कश्मीर में बंधक बनाकर जबरन भारत विरोधी नारे लगवाने और हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद पाकिस्तान में ब्लैक-डे मनाने के विरोध में शिव सैनिकों ने फगवाड़ा में रोष मार्च निकाला। इससे वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। शिव सैनिकों का दूसरे संप्रदाय ने विरोध किया तो दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेडऩे के लिए बल प्रयोग भी किया।

फगवाड़ा में स्थिति पर नजर रखती पुलिस का घुड़सवार दस्ता।

शिव सैनिक रोष मार्च निकालते हुए जब गोशाला रोड पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें मस्जिद की तरफ जाने से रोक दिया। यहां शिव सैनिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तानी झंडा फूंका। इसके पश्चात शिव सैनिक चले गए। कुछ देर बाद दूसरे संप्रदाय के लोग मस्जिद में इकट्ठा हो गए। जब इसकी जानकारी शिव सैनिकों को मिली तो वह फिर गोशाला रोड पर पहुंच गए।

फगवाड़ा में बड़ी संख्या में तैनात पुलिस।

पढ़ें : पाक मुर्दाबाद लिखने के मामले में फगवाड़ा में भिड़े दो समुदाय, माहौल तनावपूर्ण

यहां शिव सैनिक व एक संप्रदाय के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें पुलिस कर्मी बिंदर पाल, सचिन मल्होत्रा, दीपक मल्होत्रा, राम चंद्र व मोहम्मद रहमान घायल हो गए। इसके पश्चात कुछ सिख संगठन भी इस समुदाय के साथ आ गए। शिव सैनिक पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तो सिख संगठनों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.