दो बाइक टकराई, दो युवक घायल
गांव हुसैनपुर के मोड़ पर दो बाइकों की आपस की टक्कर हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 06:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला : गांव हुसैनपुर के मोड़ पर दो बाइकों की आपस की टक्कर हो गई। टक्कर में दो घायल हो गए। संजीव कुमार पुत्र दीपक कुमार निवासी हुसैनपुर के परिजनों ने बताया कि वह रविवार रात की शिफ्ट लगाने के बाद सोमवार सुबह जब बाइक से घर आ रहा था, दूसरी ओर से आते एक बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों की सहायता के साथ उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर अनुसार युवक की हालत खतरे से बाहर है और इलाज जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें