Move to Jagran APP

केएल चांद वेलफेयर ट्रस्ट ने जरूरतमंद को दिया व्हीलचेयर

केएल चांद वेलफेयर ट्रस्ट (यूके) ने जरूरतमंद व्यक्ति को व्हील चेयर दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 02:39 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 02:39 AM (IST)
केएल चांद वेलफेयर ट्रस्ट ने जरूरतमंद को दिया व्हीलचेयर
केएल चांद वेलफेयर ट्रस्ट ने जरूरतमंद को दिया व्हीलचेयर

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : केएल चांद वेलफेयर ट्रस्ट (यूके) की ओर से जिला पटियाला के गांव भुनन हेड़ी निवासी जरूरतमंद व्यक्ति को व्हील चेयर भेंट की गई। ट्रस्ट के प्रदेश कोआर्डिनेटर राजिन्द्र कुमार बंटी ने बताया कि गुरजीत सिंह नामक जिस व्यक्ति को व्हील चेयर दी गई है वह विदेश में सड़क हादसे का शिकार होकर चलने फिरने में लाचार है। काफी वर्षो तक कोमा में रहने के उपरांत स्वदेश लौटा है। उसके इलाज पर हुए खर्च से परिवार की हालत बहुत ही दयनीय हो चुकी है। परिवार द्वारा ट्रस्ट से आग्रह किये जाने पर सहायता का यह प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करना ही ट्रस्ट का उद्देश्य है। इस दौरान जरूरतमंद के परिवार ने राजिन्द्र कुमार बंटी तथा ट्रस्ट के अन्य सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शिंगारा राम, दर्शन लाल, प्रेम चोपड़ा, संतोष रानी, आशा रानी, बलविन्द्र सिद्धू, संतोष कौर, महिन्द्र पाल सरोय, ठेकेदार जसविन्द्र सिंह अकालगढ़, पी.के. बंगा, प्रीतम सिंह के अलावा अन्य परिवारिक सदस्य व गांव वासी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.