10 साल के बच्चे को किया अगवा करने की कोशिश, काबू
इटली से आई एक महिला के 10 वर्ष के बेटे को अगवा करने की कोशिश करने के मामले में थाना सुभानपुर की पुलिस ने इटली निवासी ???? ?? ????? ????? दर्ज ???? ???
जागरण संवाददाता, कपूरथला : इटली से आई महिला के 10 साल के बेटे को अगवा करने की कोशिश करने के मामले में थाना सुभानपुर की पुलिस ने इटली निवासी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना सुभानपुर के तहत पड़ते गांव दयालपुर निवासी नव ज्योति चोपड़ा पुत्री पबनीत चोपड़ा ने सुभानपुर पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया था कि वह इटली में रहती है। इटली में उसकी पहचान दविदर सिंह उर्फ बब्लू पुत्र टीका सिंह निवासी पेशंग होशियारपुर के साथ हुई। इस दौरान वह भारत आ गई। दविदर सिंह उर्फ बब्लू भी भारत आ गया तथा उसने शादी कर ली। शादी करने के बाद भी दविदर उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने दविंदर को ऐसा करने से रोका तो उसने सात फरवरी 2020 को बाद दोपहर 3.30 बजे उसके 10 वर्ष के बेटे को दयालपुर बस स्टैंड से उस समय अगवा कर लिया। उसने परिवार सहित दविदर सिंह का पीछा किया। करतारपुर के नजदीक दविदर सिंह को काबू कर अपने बेटे को छुड़ा लिया।
गत दिनों दविदर सिंह उर्फ बब्लू उस के घर आ गया तथा उस के बच्चे को अगवा करने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया।