शहीदी दिवस पर ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
सुल्तानपुर लोधी में अमर शहींद ऊधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया।
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : अमर शहीद ऊधम सिंह का शहीदी दिवस शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल ट्रस्ट सुल्तानपुर लोधी व प्रेस क्लब सुल्तानपुर लोधी के सहयोग के साथ मनाया गया। समारोह में राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व वित्त मंत्री डॉ. उपिंदरजीत कौर, प्रो. चरण सिंह प्रधान शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल ट्रस्ट, अकाली नेता सज्जन सिंह चीमा, शिरोमणी कमेटी सदस्य बीबी गुरप्रीत कौर रूही, भाजपा नेता पवन सेठी, ओम प्रकाश डोगरा, राकेश नीटू, राकेश पुरी, इंजीनियर सवरन सिंह, विधायक चीमा के पीए रवीन्द्र कुमार रवि, मार्केट कमेटी चैयरमेन पविदर सिंह पप्पा, सुरजीत सिंह ढिल्लो, आशीष अरोड़ा आशु, दलजीत सिंह दुल्लोवाल, बलवंत सिंह सुलतानपुरी, बलदेव सिंह, सरवन सिंह कुलार, जरनैल सिंह डोगरावाल व अन्य मौजूद थे।