दरिया ब्यास पर बनेगा पक्का पुल, सीएम ने 13 करोड़ किए मंजूर
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : मंड बाऊपुर इलाके के गांवो की समस्या के स्थाई हल का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह ने दरिया ब्यास पर पलटून की जगह पक्के पुल के निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये की राशी मंजूर कर दी।
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : मंड बाऊपुर इलाके के गांवो की समस्या के स्थाई हल का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह ने दरिया ब्यास पर पलटून की जगह पक्के पुल के निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये की राशी मंजूर कर दी। इस पुल का निमार्ण होने से माझा व दोआबा का सीधा आपसी ¨लक हो जाएगा। यह जानकारी देते हलका विधायक सुल्तानपुर लोधी ने दी। विधायक ने बताया कि इस पुल के बनने से मंड इलाके के गांवों की समस्या का स्थाई हल निकलेगा। बारिश के समय हर साल ये गांव अलग हो जाते हैं, क्योकि उस समय ज्यादा पानी आने कारण फौज की ओर से बनाया गया अस्थायी पलटून पुल हटा लिया जाता था, इसलिए यहा के दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को कश्ती के जरिये दरिया पार कर आना जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस इलाके की यह स्थायी माग पुरी होने के साथ यहा के लोग भी दुनिया के साथ मिलजुल कर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस खबर के साथ मंड इलाके के गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।