रंजिशन महिला को पिलाई जहर, गंभीर
रंजिशन एक महिला को तीन महिलाओं ने जबरदस्ती कोई जहरीली चीज पिला दी।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी के अधीन मोहल्ला संतपुरा गली नंबर 2 में रंजिश के तहत एक महिला को तीन महिलाओं ने जबरदस्ती कोई जहरीली चीज पिला दी। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ने पर उसके पारिवारिक सदस्यों ने सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरप्रीत कौर पुत्री हरजिंदर सिंह वासी मोहल्ला संतपुरा गली नंबर 2 के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनकी लड़की घर में बीती रात अकेली थी। इस दौरान तीन अज्ञात महिलाएं उनके घर में आई व उसके पास से पानी मांगा। जब वह पानी लेने गई तो घर के अंदर आकर उक्त महिलाओं ने उनकी बेटी को जहर पिला दी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस संबंधी थाना सिटी की पुलिस को सूचित कर दिया गया। एएसआइ परमजीत सिंह व एएसआई सुखदेव सिंह सिविल अस्पताल में पंहुचे और लड़की के बयान पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप