मारपीट की दो घटनाओं में तीन घायल
गांव उचा में दो पक्षों की लड़ाई में बीचबचाव करने गए दो नौजवानों के साथ मारपीट की गई।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना फत्तूढींगा में पड़ते गांव मनीपाल के नजदीक गांव उच्चा में दो पक्षों की लड़ाई में बीचबचाव करने गए दो नौजवानों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया।
के जानकारी अनुसार विक्रमजीत सिंह पुत्र महेन्दर सिंह और उसका साथी करनदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गाव मनीपाल ने सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि उनके घर के बाहर गांव के कुछ लोग आपस में गाली-गलौच कर रहे थे, जब विक्रमजीत सिंह और करनदीप सिंह ने दोनों पक्षों के लोगों को गाली-गलौच करने से रोका तो उन्होंने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को परिवारिक सदस्यों ने सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं थाना सुभानपुर में पड़ते गांव सुभानपुर में एक नौजवान को पुरानी रंजिश के चलते गाव के ही कुछ नौजवानों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह पुत्र जसविन्दर सिंह निवासी गांव सुभानपुर ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब से सेवा करके घर वापस आ रहा था कि रास्ते में गांव के ही कुछ नौजवानों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत गंभीर है। थाना सुभानपुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।