कार और बाइक की टक्कर में तीन घायल
थाना सिटी में पड़ते शेखूपुर के नजदीक एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 02:20 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 02:20 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला। थाना सिटी में पड़ते शेखूपुर के पास शनिवार को कार और बाइक की टक्कर में दो युवतियों सहित एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
घायल मनदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी बहन जसकीरन प्रीत कौर व तरनप्रीत कौर निवासी दशमेश कालोनी गली नंबर-3 के साथ बाइक पर सवार होकर गांव भुलाणा से वापस दशमेश कॉलोनी आ रहा था। शेखूपुर चुंगी के नजदीक तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण वह तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। थाना सिटी की पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें