सरकार पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पंजाब और यूटी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर डेमोक्रेटिक मुलाजिम फ्रंट के सदस्यों
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पंजाब और यूटी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर डेमोक्रेटिक मुलाजिम फ्रंट के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर निगम के टाउन हाल पार्क में कर्मचारियों की लंबित मागों को लेकर धरना दिया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अध्यापक पुष्पिंद्र कौर, आशा वर्कर सुनीता व अन्य माग की कि कांट्रेक्ट पर काम कर रहे मुलाजिमों की सेवाएं रेगुलर की जाए। आशा वर्करों को इन्सेंटिव की बजाय पक्का करके पूरी तनख्वाह दी जाए। इसी प्रकार मिड-डे मिल कर्मचारियों को भी शिक्षा विभाग के अधीन लाकर सेवाएं रेगुलर किया जाए। वन विभाग के कर्मचारियों को भी बेसिक वेतन दिया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। इसके अलावा कर्मचारियों का रोका गया पे कमिशन लागू किया जाए तथा महंगाई के अनुसार वेतन व भत्ता बढ़ाया जाए। डीए की लंबित किश्तों को जारी किया जाए। इस मौके पर आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर, अध्यापक व वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।