दोपहर को हुई बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
शहर में वीरवार को आशिक बादल छाए रहे। बाद दोपहर हल्की बारिश भी हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 01:36 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 01:36 AM (IST)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : शहर में वीरवार को आशिक बादल छाए रहे। बाद दोपहर हल्की बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के रहा। हालांकि मौसम विभाग के अुनसार शुक्रवार को भी आशिक बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं शनिवार को भी बादल रहेंगे और रविवार को झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें