आतंकी पन्नू को मिले फांसी की सजा : प्यारा लाल
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू विदेश में बैठकर पंजाब के युवाओं को गुमराह कर रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 02:21 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:14 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला : आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू विदेश में बैठकर पंजाब के युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसा रहा है। दिल्ली में दो खालिस्तानी आतंकी के पकड़े जाने तथा उनसे हथियार बरामद होना तथा फिर राजपुरा से दो हथियारों सेहत खालिस्तानी आतंकियों को काबू किया जाना देश की सुरक्षा एसेंसियों पर सवालिया निशान है। यह बात शिवसेना (बाल ठाकरे) के पंजाब उप प्रधान प्यारा लाल ने कही। उन्होंने कहा कि शिवसेना जलोखाना चौक में शनिवार को आंतकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू का पुतला जलाएगी। शिवसेना पंजाब सरकार से मांग करती है कि पन्नू जैसे आंतकवादी को विदेश से गिरफ्तार कर भारत लाया जाए तथा उसे देशद्रोह के जुर्म में फांसी पर लटकाया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें