कोठी से डेढ़ लाख का सामान चोरी
चाहल नगर स्थित बंद कोठी को चोरों ने शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि निशाना बनाकर वहा से करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 02:00 AM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : चाहल नगर स्थित बंद कोठी को चोरों ने शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि निशाना बनाकर वहा से करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। घटनास्थल पर पहुंची थाना सिटी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुरदयाल सिंह पुत्र दीदार सिंह वासी चाहल नगर ने बताया कि चाहल में उनके ताया के लड़के नच्छतर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह जो कि विदेश में रहता है की कोठी है। शनिवार को वह कोठी की देखभाल करने आए और मेन गेट का ताला खोला। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे व घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर उनकी कोठी से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा कर ले गए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें