अपराधिक घटनाओं को रोकने में प्रदेश सरकार विफल : शारदा
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि पंजाब में अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : प्रदेश में बिगड़ रही कानून-व्यवस्था, हत्याओं व लूट की बढ़ रही घटनाओं पर पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उमेश शारदा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शारदा ने कहा कि पंजाब में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दिन-दिहाड़े लूट व हत्या की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। अपराधी बेखौफ हैं और शासन-प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है।
उमेश शारदा ने कहा कि तरनतारन के भिखीविड में शुरू से आतंकियों के निशाने पर रहे व 20 बार आतंकियों के हमले झेल चुके शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविदर सिंह की थाने से कुछ ही दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गी। प्रदेश सरकार ने कामरेड बलविंदर सिंह की सुरक्षा वापस ले ली थी जबकि कामरेड बलविदर सिंह लगातार अपनी सुरक्षा हटाने का विरोध कर रहे थे।