जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सोम प्रकाश ने दी बधाई
जगत प्रकाश नड्डा का भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर केंद्रीय उद्योग व कॉमर्स राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने उन्हें बधाई दी।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा
जगत प्रकाश नड्डा का भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर केंद्रीय उद्योग व कॉमर्स राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने उन्हें बधाई व शुभकमानाएं दी। भाजपा के मुख्य दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में सोम प्रकाश भी शामिल हुए। उन्होंने भाजपा के जेपी नड्डा को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
दिल्ली में निर्वाचन अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने नड्डा के नाम की आधिकारिक घोषणा की। सोम प्रकाश ने जेपी नड्डा की जनहित व पार्टी हित में किए गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि उनके विशाल संगठनात्मक अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा हमेशा एक प्रेरक कार्यकर्ता रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के नेता जेपी नड्डा ने उत्कृष्ट संगठनात्मक नेता के रूप में काम किया है। चाहे एबीवीपी हो या भाजपा की युवा इकाई। यही नहीं जेपी नड्डा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान सफल स्वास्थ्य मंत्री भी रहे।