Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार करवाया

केंद्रीय उद्योग व कॉमर्स राज्यमंत्री सोम प्रकाश और समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश ने प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर स्थित जनता की रसोई में कीर्तन दरबार करवाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 01:33 AM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 01:33 AM (IST)
प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार करवाया
प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार करवाया

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : केंद्रीय उद्योग व कॉमर्स राज्यमंत्री सोम प्रकाश और समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश ने प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर स्थित जनता की रसोई में कीर्तन दरबार करवाया। शुक्रवार रात आठ से 11 बजे तक आयोजित कीर्तन दरबार में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु साहिब का आर्शीवाद लिया। कीर्तन दरबार में भाई कुलविंदर सिंह, भाई शुभदीप सिंह (हजूरी रागी, श्री दरबार साहिब अमृतसर वाले) व भाई रणजोध सिंह (हजूरी रागी गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, लुधियाना वालो) ने शबद कीर्तन कर भक्ति भाव का समां बांध दिया उन्होंने गुरबाणी को रागों के माध्यम से प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। सोम प्रकाश व अनीता सोम प्रकाश ने कहा, बाबा नानक ने हम सब को सही मार्ग दिखाया और समाज को जोड़ने का कार्य किया। सोम प्रकाश ने कहा कि सभी गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपनाना चाहिए व उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर राजेश बाघा, उद्योगपति अशोक सेठी, राकेश दुग्गल, रमेश सचदेवा, एडवोकेट लोकेश नारंग, वेद प्रकाश तनेजा, सुरिदर चोपड़ा, अशोक गुप्ता, डा. सतनाम सिंह परमार, डा. जवाहर धीर परमजीत सिंह पम्मा, पार्षद संजय ग्रोवर, पार्षद परमजीत सिंह खुराना, पूर्व पार्षद देव शर्मा, पार्षद राजकुमार गुप्ता, पार्षद चंदा मिश्रा, अवतार सिंह मंड, संजू चहल, अमित शुक्ला, बल्लू वालिया, अरुण खोसला, कुश खोसला, पार्षद सर्वजीत कौर, विपिन शर्मा, संजीव कैंथ गोल्डी, अंकुर बेदी व भारी संख्या में संगत उपस्थित थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.