साढ़े चार किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ?? ???? ???? ???? ?? ???? ???? ???
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : नशा तस्करों का नेटवर्क तोड़ने के लिए थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस अब खास एक्शन प्लान पर काम कर रही है। पुलिस ने साढ़े चार किलो अफीम सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गुरबीर सिंह पुत्र सुखविदर सिंह वासी गली नंबर चार पीरा वाली मोहल्ला मल्या बाठ रोड तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपित तस्कर पहले पहले यूपी में किसी के साथ नशे का कारोबार करता था। पिछले पांच महीने से वह प्रदेश में नशा तस्करी कर रहा था। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने साढ़े चार किलो अफीम के साथ तस्कर को काबू किया है।
रविवार को डीएसपी सरवन सिंह बल तथा थाना प्रभारी सरबजीत सिंह ने कांफ्रेंस के दौरान बताया कि एसएचओ सरबजीत सिंह ने गुरुद्वारा हट साहिब के बाहर नाकाबंदी की हुई थी। आने- जाने वाले वाहनों की चेकिग की जा रही थी। एएसआइ अमरजीत सिंह ने लोहिया चुंगी से आ रही एक स्विफ्ट कार को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया। कार चालक ने कार को दूसरे चौक में खड़ा कर दिया। कार से एक व्यक्ति बाहर निकला, जिसने अपने हाथ में एक पॉलीथिन पकड़ा हुआ था। उसने दुकान के बाहर लिफाफा फेंक दिया। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम गुरबीर सिंह पुत्र सुखविदर सिंह वासी गली नंबर चार पीरा वाली मोहल्ला मल्या बाठ रोड तरनतारन बताया। पालीथिन की तलाशी लेने पर चार किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है।
मणिपुर से अफीम लाता था गुरबीर
डीएसपी सरवन सिंह बल ने कहा कि गुरबीर सिंह मणिपुर (इंफाल) से अफीम लाता था तथा प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था। गुरबीर पहले एक गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी का काम करता था। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह नशा तस्करी करने लगा। आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
बताते चले कि इस हफ्ते पुलिस ने करीब 520 ग्राम हेरोइन और नशे की तस्करी में प्रयोग की जाने वाली नई दो क्रेटा गाड़िया भी बरामद की है। इस मौके एसएचओ सरबजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर सुखविदर सिंह, सिटी इंचार्ज एएसआइ मंजीत सिंह, एएसआइ बलकार सिंह, एएसआइ अमरजीत सिंह, एएसआइ सुरजीत लाल, एएसआइ गुरदेव सिंह, एएसआइ हरदविदर पाल सिंह, एएसआइ गुरदीप सिंह, एएसआइ सुखदेव सिंह, एएसआइ कुलवंत सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल मनिदर सिंह व अन्य मौजूद थे।