कोर्ट में पेश नहीं होने पर छह भगोड़े घोषित
थाना फगवाड़ा सिटी पुलिस ने अदालत की ओर से भगोड़ा घोषित छह आरोपितों पर मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : थाना फगवाड़ा सिटी पुलिस ने अदालत की ओर से भगोड़ा घोषित छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी के एचसी जसवीरपाल ने बताया कि धरमिंदर प्रसाद वासी नगर बेदिया बिहार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। वह अदालत में पेशी पर हाजिर नहीं हुआ। जिला सेशन कपूरथला की अदालत ने धरमिंदर प्रसाद को भगोड़ा घोषित किया था। इसी तरह शिव कुमार वासी जेसीटी मिल के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। अदालत में पेश नहीं होने पर जिला सेशन अदालत कपूरथला ने शिव कुमार को भगोड़ा घोषित किया था। अमरजोत उर्फ नंदी वासी आदर्श नगर सतनामपुरा फगवाड़ा के खिलाफ पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया था। अदालत में पेशी पर हाजिर नहीं हुआ। जिला सेशन कपूरथला की अदालत ने अमरजोत उर्फ नंदी को भगोड़ा घोषित किया था। इसी तरह सुखविंदर सिंह वासी खोथड़ा रोड फगवाड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अदालत में पेश नहीं होने पर जिला सेशन अदालत कपूरथला सुखविंदर सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया। कुलविंदर सिंह वासी मोरावली गढशंकर होशियारपुर के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज था। कोर्ट में पेशी के दौरान कुलविंदर सिंह हाजिर नहीं हुआ। जिला सेशन अदालत कपूरथला कुलविंदर सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया। इसी तरह प्रदीप कुमार वासी रूड़का खुर्द वासी गोराया जालंधर के खिलाफ भी थाना सिटी में केस दर्ज था। कोर्ट में पेशी पर हाजिर होने पर जिला सेशन अदालत कपूरथला प्रदीप कुमार को भगोड़ा घोषित कर दिया।