विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

16 एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद… पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान को देखकर किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

Published: Mon, 15 Sep 2025 11:46 AM (GMT+05:30)

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर एक किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की। आहली ...और पढ़ें

कपूरथला बाढ़ से फसल बर्बाद, किसान ने की आत्महत्या की कोशिश
कपूरथला बाढ़ से फसल बर्बाद, किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

HighLights

  1. बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर किसान ने की आत्महत्या की कोशिश
  2. आहली कलां बांध टूटने से 16 एकड़ फसल नष्ट
  3. इलाज का खर्च 5 लाख, मदद की अपील

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी। मंड क्षेत्र में ब्यास नदी के कारण आई बाढ़ से हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई। आहली कलां बांध टूटने से 16 एकड़ फसल बर्बाद होने के चलते एक किसान ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में किसान को निजी अस्पताल में दाखिल करवायाा गया है।

जानकारी के अनुसार अर्शदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह आहली का बाढ़ के चलते 16 एकड़ बर्बाद हो गई थी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले उसने परेशान होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अर्शदीप के बारे में जत्थेदार रणजीत सिंह आहली ने एक वीडियो के माध्यम से मदद की अपील करते हुए कहा कि इस किसान की 16 एकड़ फसल बाढ़ के कारण बर्बाद हो गई है। भूसा या हरा चारा नहीं बचा है और उसके पशु भूख से मर रहे हैं। वह दस दिनों से परेशान था और तीन दिन पहले उसने जहरीली दवा पी थी।

उसके इलाज का बिल अब तक लगभग पांच लाख हो चुका है और परिवार इतना बिल चुकाने में असमर्थ है। उन्होंने अब आढ़ती भी फसल बर्बाद होते देख पैसे नहीं दे रहे हैं। जत्थेदार आहली ने देश-विदेश में बैठे पंजाबी एनआरआई से अपील की कि जिस तरह सभी पंजाबी बाढ़ पीडितों की सेवा और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए एकजुट हुए हैं।

हमें भी इस मुश्किल घड़ी में इस परिवार का साथ देना चाहिए क्योंकि इस परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और साथ ही प्रशासन से भी अपील की कि इस परिवार की यथासंभव मदद की जाए।