बच्चों ने रैली निकाली पराली नहीं जलाने का दिया संदेश
कसान भलाई विभाग एवं दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे मिशन तंदुरुस्त पंजाब व पराली नहीं जलाएगे वातावरण बचाएंगे अभियान के तहत पराली को जलाने से होने वाले नुकसान का संदेश देते हुए ब'चों के साथ मिलकर गांव धालीवाल दोना में जागरुकता रैली निकाली गई।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : किसान भलाई विभाग एवं दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे मिशन तंदुरुस्त पंजाब व पराली नहीं जलाएगे वातावरण बचाएंगे अभियान के तहत पराली को जलाने से होने वाले नुकसान का संदेश देते हुए बच्चों के साथ मिलकर गांव धालीवाल दोना में जागरुकता रैली निकाली गई। डीसी मोहम्मद तैयब के दिशा निर्देशों के अनुसार एवं मुख्य जिला खेतीबाड़ी अधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल धालीवाल दोना द्वारा आयोजित इस रैली को खेतीबाड़ी अधिकारी अशवनी कुमार रामबानी ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि पराली को जलाना जुर्म है व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का पालन कर हमें पराली नहीं जलानी चाहिए। इसको जमीन में ही मिलाना चाहिए। पराली को जलाने के साथ सब से पहले हमारा अपना ही नुकसान होता है। पराली जलाने के साथ हमारा वातावरण दूषित होता है, वहीं दूषित हवा हमारे फेफड़ों के अंदर जाती है और हमें बीमारी करती है। इसलिए पराली को जलाने के बीजाए खेतीबाडी विभाग की ओर से सिफारश खेती मशीनरी का उपयोग कर इसकों जमीन में ही मिलाया जाए। इस मौके स्कूल की ¨प्रसिपल अविनाश कौर ने बच्चों को बताया कि पटाखे चलाने से वातावरण प्रदूषित होता है। हमें ग्रीन दीवाली मनानी चाहिए। रैली को सफल बनाने के लिए मास्टर हरमेश लाल, सकीना, उर्मला देवी, हेमलता व स्कूल के समूह स्टाफ ने विशेष सहयोग दिया। इस मौके पर खेतीबाड़ी विभाग की ओर से बलराज ¨सह डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा, याद¨वन्द्र ¨सह डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा, र¨मन्द्र ¨सह बेदी उपस्थित थे।