Move to Jagran APP

सुल्तानपुर लोधी के पंजाबी भी दिल्ली से जुड़े : अंगड़ी

सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए सरबत दा भला एक्सप्रेस ट्रेन को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 02:24 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:17 AM (IST)
सुल्तानपुर लोधी के पंजाबी भी दिल्ली से जुड़े : अंगड़ी
सुल्तानपुर लोधी के पंजाबी भी दिल्ली से जुड़े : अंगड़ी

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी। सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए सरबत दा भला एक्सप्रेस ट्रेन को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर से इस ट्रेन को संगत के लिए शुरू किया गया है। अंगड़ी ंने कहा कि प्रकाश पर्व के पहले उन्हें यहां आकर श्री गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद हासिल करने का सौभाग्य हासिल हुआ है। इसके लिए वह पंजाबियों के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे ही एक ऐसा माध्यम है, जो हर प्रदेश, हर भाषा के लोगों को जोड़ता है। अब सुल्तानपुर लोधी के पंजाबी भी सीधे दिल्ली से जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही स्थानीय स्टेशन को अपग्रेड करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। सुरेश अंगड़ी ने कहा कि भारतीय रेल की ओर से लगभग 15 लाख करोड़ रुपये रेलवे में ओर निवेश किए जा रहे हैँ, जिससे इसकी सुविधाओं में और ज्यादा वृद्धि की जा सके। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी , कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी , सांसद जसबीर सिंह डिपा, विधायक कपूरथला राणा गुरजीत सिंह एवं विधायक सुल्तानपुर लोधी नवतेज सिंह चीमा ने संबोधित किया और भारतीय रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। इस समागम मौके पर डीआरएम. राजेश अग्रवाल, भाजपा •ालिा कपूरथला अध्यक्ष पुरुशोतम पासी, भाजपा •ालिा कपूरथला उपाध्यक्ष पवन सेठी, मंडल प्रधान भाजपा ओम् प्रकाश डोगरा, जगदीश चंद्र शर्मा, स्टेशन अधीक्षक राजबीर सिंह, पार्षद धर्मपाल महाजन, पार्षद चेतन सूरी, पूर्व प्रधान नगर परिषद दिनेश धीर, दीपक धीर राजू सचिव प्रदेश काग्रेस,पविदर सिंह पप्पा जार्जपुर, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सरवन सिंह बल, एसडीएम नवनीत कौर बल,एसडीएम डाक्टर चारुमिता, संजीव मरवाहा, भाजपा नेता अश्वनी शर्मा, प्रेम भगत, केवल कृष्ण तुली, अशोक कनौजिया, जसपाल सिंह सरपंच फतोवाल, पार्षद जुगल किशोर कोहली, मास्टर रजिदर कुमार मित्तू , बलबीर सिंह दीपेवाल,रविद्र ठेकेदार,अशोक माहला, •ाम्मिी गुलाटी इत्यादि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.