Move to Jagran APP

छिन्न मस्तिका मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस पर संकीर्तन आज से

श्री छिन्न मस्तिका दुर्गा मंदिर कमेटी गौरीगढ़ कटैहरा चौक मंदिर की बैठक चेयरमैन अशोक सेठी प्रधान नंद किशोर चोपड़ा और उप प्रधान कमल अरोड़ा की अध्यक्षता में की गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 01:31 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 06:06 AM (IST)
छिन्न मस्तिका मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस पर संकीर्तन आज से
छिन्न मस्तिका मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस पर संकीर्तन आज से

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : श्री छिन्न मस्तिका दुर्गा मंदिर कमेटी गौरीगढ़ कटैहरा चौक मंदिर की बैठक चेयरमैन अशोक सेठी, प्रधान नंद किशोर चोपड़ा और उप प्रधान कमल अरोड़ा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक जनवरी से 14 जनवरी तक शाम 7.30 से रात नौ बजे तक रोजाना संध्या संकीर्तन का आयोजन मंदिर प्रागण में किया जा रहा है। संकीर्तन के उपरात मा के भंडारे का आयोजन रोजाना किया जाएगा। 14 जनवरी को सुबह 11 बजे मंदिर प्रागण में मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। बुधवार 15 जनवरी को सुबह सात बजे झडे की रस्म ब्रह्मलीन श्री गुरु महाराज सिंधूरा देवी जी की परम शिष्य बहन निर्मला देवी जी द्वारा किया जाएगा। सुबह 11 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा व रात को मा भगवती का विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अशोक सेठी, नंद किशोर चोपड़ा, कमल अरोड़ा, विनोद शर्मा, अशोक शर्मा, सुदेश शर्मा, महेंद्र सिंह, मोहन लाल क्वात्रा, बरिंदर दीवान, भूषण कुमार गेरा, शशि कालिया, अमनदीप शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.