खो-खो टीम इंडिया कैंप में चयनित सैमुअल को किया सम्मानित
सरकारी हाई स्कूल खस्सण के आठवीं कक्षा के छात्र सैमुअल का खो-खो खेलो इंडिया टीम के कैंप के लिए चुनाव हुआ है।
संवाद सहयोगी, भुलत्थ : सरकारी हाई स्कूल खस्सण के आठवीं कक्षा के छात्र सैमुअल का खो-खो खेलो इंडिया टीम के कैंप के लिए चुनाव होने व डीईओ मस्सा सिंह, डिप्टी डीईओ बिक्रमजीत सिंह थिद, जिला खेल आर्गेनाइजर सुखविदर सिंह व लीगल एडवाइजर परमजीत सिंह ने उसे सम्मानित किया। डीईओ ने कहा कि सैमुअल ने जिले व प्रदेश सम्मान बढ़ाया है। अपने काबिलियत के बल पर होनहार खिलाड़ियों की सूची में नाम दर्ज करेगा। जिला खेल आर्गेनाइजर गोल्ड मेडलिस्ट सुखविदर सिंह ने कहा कि सरकारी हाई स्कूल खस्सण के पीटीआइ दिनेश शर्मा की ओर से सैमुअल को दी गई ट्रेनिग रंग लाई है। पीटीआइ दिनेश शर्मा ने बताया कि सैमुअल का ट्रेनिग कैंप गांधी नगर गुजरात में लगेगा। चुनाव होने पर उसे सरकार की ओर से 10 हजार रुपये वजीफा भी दिया जाएगा।