माता सुलखनी जी सेवा सोसायटी ने निकाली प्रभात फेरी
आज माता सुलखनी जी सेवा सोसायटी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई।
संवाद सहयोगी, सुलतानपुर लोधी : श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश उत्सव को समर्पित आज माता सुलखनी जी सेवा सोसायटी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का बाग से शुरू होकर विभिन्न गुरु धामों से होते हुए वापस गुरुद्वारा गुरु का बाग में संपन्न हुई।
प्रभात फेरी के दौरान संगत सतनाम वाहेगुरु का जाप करती हुई चल रही थी। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की ओर से पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधान रघुवीर सिंह उपप्रधान दर्शन सिंह, रणजीत सिंह, डॉ गुरुदेव सिंह, मास्टर बलवंत सिंह, महिद्र सिंह सब्जी मंडी, करतार सिंह जरनैल सिंह, महेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह बलबीर सिंह, मनजीत सिंह दया सिंह अमरजीत सिंह, सुखजीत सिंह , मुख्तार सिंह गुरविदर सिंह, बलकार सिंह, रणजीत सिंह जसविदर सिंह सरदूल सिंह, कुलवंत सिंह हरभजन सिंह विरदी, जगीरा एवं माता सुलखनी जी सेवा सोसायटी की समूह सदस्याओं तथा बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।