शिवशंकर की महिमा का किया गुणगान
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री मणि महेश मंदिर से अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व नीतू खुल्लर की अध्यक्षता में प्रभातफेरी निकाली जा रही है।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री मणि महेश मंदिर से अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व नीतू खुल्लर की अध्यक्षता में प्रभातफेरी निकाली जा रही है। बुधवार को सुबह पांच बजे निकाली गई प्रभातफेरी रमन मल्होत्रा के निवास स्थान निरंजन कालोनी में पहुंची। मल्होत्रा परिवार ने पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस मौके पर सुनील दत्ता, रिशू धीर, प्रदीप जोशी और अजय जिदल सहित श्री मणि महेश मंदिर के सदस्यों ने कीर्तन कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, भारत भूषण शर्मा, रवि भारद्वाज ने रमन मल्होत्रा, यतिन मल्होत्रा, पीयूष मल्होत्रा को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इसके पश्चात प्रभातफेरी कृष्ण कुमार सेठी, बलदेव सेठी और रमन सेठी के निवास सीनपुरा चौक में पहुंची। वहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके प्रभातफेरी का स्वागत किया। कृष्ण कुमार के निवास पर शिवजी की आरती हुई और भोग लगा कर भक्तों में प्रसाद बांटा गया। रमन मल्होत्रा ने भक्तों के लिए लंगर लगाया। सेठी परिवार को श्री मणि महेश मंदिर की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस मौके मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष विजय पंडित, गुलशन कालड़ा, कुलदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप मिन्हास, जसबीर काला, देसराज, रवि अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, मोनू शर्मा, यज्ञदत्त मल्होत्रा, मुनीश सिगला, नरेश सेठी, अशोक ठाकुर, वीरेन्द्र, संजय मिश्रा, प्यारा सिंह, बिहारी सूद, अनिल शर्मा, सुदर्शन जोशी, ज्ञानचंद, बिट्टू, ऊषा अरोड़ा, बेबी शर्मा, विजय ठाकुर, भोली शर्मा, अंशू शर्मा, शिवानी सेठी, ऊषा रानी, नीलम, पूजा, रजनी अग्रवाल, सुमन प्रभाकर व अन्य मौजूद थे।