रत्नाकर जी की के दिखाए मार्ग पर चलें : पवन सेठी
भगवान वाल्मीकि ब्रह्मालय वेल्फेयर कमेटी होशियारपुर रोड जगतराम सूंढ कॉलोनी के चेयरमैन विपन लाहौरिया तथा प्रधान बलवीर कल्याण की अध्यक्षता में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : भगवान वाल्मीकि ब्रह्मालय वेल्फेयर कमेटी होशियारपुर रोड, जगतराम सूंढ कॉलोनी के चेयरमैन विपन लाहौरिया तथा प्रधान बलवीर कल्याण की अध्यक्षता में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के मुख्य संचालक विरेश विजय दानव तथा ऊषा मति द्राविड़ के आशीर्वाद से आयोजित समागम के दौरान प्रभु रत्नाकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके आशीर्वाद लिया गया।
कमेटी के सचिव विजय मेघनाद एवं समागम में विशेष तौर पर पहुंचे राष्ट्रीय सफाई मजदूर संगठन के प्रधान पवन सेठी ने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रभु रत्नाकर जी के आशीर्वाद से वाल्मीकि समाज आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फलफूल रहा है। भावाधस के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री वीर सुरिंद्र, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बोबी, भावाधस के प्रदेश सचिव वीर जिम्मी सौंधी ने प्रभु रत्नाकर जी की शिक्षाओं पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर वीर संजीव मिंटा, भावाधस टूर एंड ट्रवल्स के प्रधान बिंदू बघानिया, कमेटी उपप्रधान सिकंदर सोंधी, खजानची विजय मट्टू, प्रैस सचिव बलविन्द्र बघानिया, मुख्य सलाहकार अमित सोंधी, बलदेव राज, विकास बघानिया, सनी सौंधी, शेखर कन्नौज आदि उपस्थित थे।