समूह गान में रेडिका हुसैनपुर को प्रथम स्थान
संवाद सहयोगी, कपूरथला : कपूरथला के केंद्रीय विद्यालय छावनी के प्रांगण में बाल दिवस मनाया गया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : कपूरथला के केंद्रीय विद्यालय छावनी के प्रांगण में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में केवि कपूरथला छावनी केवि क्र. 1 रेडिका हुसैनपुर, केवि क्र. 2 रेडिका हुसैनपुर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में सहर्ष भाग लिया, जिसमें समूह गान प्रतियोगिता में केवि क्रं. 2 रेडिका हुसैनपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। केवि कपूरथला छावनी और केवि क्रं. 1 रेडिका हुसैनपुर तृतीय स्थान पर रहा। समूह नृत्य प्रतियोगिता ने द्वितीय स्थान और हुसैनपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। ममता अग्रवाल, प्रचार्या आर्मी पब्लिक स्कूल, राकेश कुमार, प्रचार्य केवि, कपूरथला छावनी और मनजीत कौर और मुख्य अध्यापिका केवि कपूरथला छावनी ने कार्यक्रम की शुरुआत किए। अंत में ममता अग्रवाल आर्मी पब्लिक स्कूल, राकेश कुमार, प्रचार्य के वि कपूरथला छावनी ने विचार व्यक्त किया।