सुरजीत व नरेश के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
पंज मंदिरी में श्री राधा अष्टमी महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा :पंज मंदिरी में श्री राधा अष्टमी महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सुरजीत प्रभाकर, नरेश वर्मा, हैप्पी शर्मा तथा सनातन धर्म संकीर्तन मंडल ने अपने भजनों से राधा रानी सरकार का गुणगान कर भक्तों को नाचने पर मजबूर विवश कर दिया। राधा रानी सरकार का दरबार भक्तों के आकर्षण का केन्द्र रहा।
इस धार्मिक समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश व समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश ने विशेष तौर शिरकत कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कमेटी सदस्यों की ओर से केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश व समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान प्रसाद रूपी लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अशोक प्रभाकर, डॉक्टर योगेंद्र पाल शर्मा, सुरेंद्र भल्ला, सतपाल, शुभ शर्मा, प्रेम बजाज, उमेश शर्मा, कमल कपूर, रमेश शर्मा, राकेश कुमार, अशोक गाधी, नरेंद्र दत्त, शर्मा संजीव, गाधी प्रदीप शर्मा, विनोद बंसल व अन्य उपस्थित थे।