रिश्वत के लिए SI और कांस्टेबल रची साजिश, 2.50 लाख की डील 50 हजार में हुई तय; सतर्कता ब्यूरो ने किया बेनकब
अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों कि पहचान एसआई रचपाल सिंह और हेड कांस्टेबल सुखजीत सिंह के रूप में हुई है। इन्होंने सुल्तानपुर लोधी की फौजी कॉलोनी निवासी फरियादी रजवंत कौर से कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
चंडीगढ़, डिजिटल डेस्क। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कपूरथला जिले में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि आरोपियों कि पहचान एसआई रचपाल सिंह और हेड कांस्टेबल सुखजीत सिंह के रूप में हुई है। इन्होंने सुल्तानपुर लोधी की फौजी कॉलोनी निवासी फरियादी रजवंत कौर से कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म काबुल लिया है और इन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
मांगी थी 2.50 लाख रुपये की रिश्वत
पंजाब सतर्कता ब्यूरो अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता रजवंत कौर ने आरोप लगाया है कि पुलिस के इन अधिकारियों ने पहले मेरे बेटे को "अवैध रूप से" एक पुलिस स्टेशन में हिरासत में ले लिया। इसके बाद वह मेरे बेटे को छोड़ने के लिए 2.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगे। जब मैंने असहमति जताई तो, मेरे बेटे को जेल भेजने की धमकी दी।
बेटे को बनाया बंदी
बाद में 50 हजार रुपए में समझौता हुआ। उसने कहा कि आरोपी ने पैसे लेने के बाद उसके बेटे को छोड़ दिया। विजिलेंस ब्यूरो ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।