मजदूरी करने वाला बना करोड़पति, फगवाड़ा के मधु ने ड्रा से ठीक 1 घंटे पहले खरीदी लॉटरी; चमकी किस्मत
फगवाड़ा के बंगा क्षेत्र में खेतों में मजदूरी करने वाले पश्चिम बंगाल निवासी मधु ने सिक्किम सरकार की गणेश चतुर्थी ...और पढ़ें
-1789956294210_m.webp)
रातों-रात बदली फगवाड़ा के मजदूर की किस्मत।
HighLights
पश्चिम बंगाल के मधु ने जीती तीन करोड़ की लॉटरी
फगवाड़ा के बंगा क्षेत्र में करता था मजदूरी का काम
सिक्किम सरकार की गणेश चतुर्थी बंपर लॉटरी का इनाम
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा। कहते हैं किस्मत बदलते देर नहीं लगती! फगवाड़ा के समीप स्थित बंगा क्षेत्र में खेतों में मजदूरी करने वाले पश्चिम बंगाल निवासी मधु की किस्मत रातोंरात बदल गई।
मधु ने सिक्किम सरकार की गणेश चतुर्थी बंपर लाटरी में तीन करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार जीतने का दावा किया है। बंपर इनाम निकलने की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में खुशी का माहौल है।
रोजगार की तलाश में पंजाब आया था मधु
मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला मधु रोजी-रोटी की तलाश में पंजाब के बंगा क्षेत्र में आया था। यहां वह खेतों में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
बताया गया कि लाटरी ड्रा का परिणाम घोषित होने से करीब एक घंटा पहले ही उसने बंगा स्थित सहोता लाटरी स्टाल से टिकट खरीदा था।
परिणाम घोषित होते ही मिली बड़ी खुशखबरी
टिकट खरीदने के करीब एक घंटे बाद जब लाटरी का परिणाम घोषित हुआ तो मधु को तीन करोड़ रुपये का बंपर पुरस्कार मिलने की जानकारी मिली। रोजाना मजदूरी कर परिवार का गुजारा करने वाले मधु के लिए यह रकम किसी बड़े सपने के सच होने जैसी है।
परिवार और परिचितों को जैसे ही लाटरी जीतने की खबर मिली, खुशी का माहौल बन गया। सीमित आमदनी में परिवार का पालन-पोषण करने वाले मधु के लिए तीन करोड़ रुपये की लाटरी जीतना जिंदगी बदल देने वाली खबर बन गई है।
