यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: क्लीनिक में हाथापाई के दौरान चली गोली, डॉक्टर की मौत; भाग रहे चोर को वाहन ने कुचला
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक डॉक्टर की चोरों से मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई। डॉक्टर ने ...और पढ़ें

HighLights
- कपूरथला के गांव भाणो लंगा की घटना।
- चोरों को देखकर क्लीनिक पहुंचे थे डॉक्टर।
संवाद सहयोगी, कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी के गांव भाणो लंगा में बीते रविवार को देर रात क्लीनिक में चोरी करने घुसे चोरों को पकड़ने के दौरान हुई हाथापाई में डॉक्टर की गोली लगने से मौत हो गई।
घटना के बाद चोर भागने लगा तो क्लीनिक के बाहर सड़क पर तेज रफ्तार वाहन से टकरा गया और कुचलने से उसकी भी मौत हो गई। मृतक का साथी घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक डाक्टर की पहचान डा. गुरचरण सिंह निवासी गांव भाणोलंगा के रूप में हुई है।
सीसीटीवी में चोरों को धुसते देखा
वहीं, वाहन की चपेट में आकर मरने वाले की पहचान जालंधर के कंडोला निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। डॉ. गुरचरण सिंह सीसीटीवी कैमरों में चोरों को अपने क्लीनिक में घुसा देखकर डॉक्टर अपने बेटे के साथ चोरों को पकड़ने के लिए क्लीनिक पहुंचे थे।
भाणो लंगा गांव स्थित चरण मेडिकल स्टोर एवं क्लीनिक पर पहले भी कई बार चोरी होने की वजह से क्लीनिक संचालक डा. गुरचरण सिंह परेशान थे। उन्होंने अपने क्लीनिक में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। बीते रविवार की रात वह उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखा कि उनके क्लीनिक में चोरी करने के लिए दो संदिग्ध युवक घुस रहा है।
दोनों युवक क्लीनिक का शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। डॉ. गुरचरण सिंह अपने बेटे के साथ क्लीनिक पर पहुंच गए। जब उन्होंने चोरों को पकड़ने की कोशिश की तो चोरों के साथ हाथापाई हो गई। इसके बाद गुरचरण सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली।
चोर ने भी तोड़ा दम
हाथापाई के दौरान बंदूक से फायर हो गया और गोली गुरचरण सिंह को लगी। वह जमीन पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चोर भागने लगे। वारदात के बाद भाग रहा चोर सड़क पर तेज रफ्तार वाहन से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई।
मरने वाले चोर का साथी उसे संभाले बिना ही वहां से फरार हो गया। डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि घटना रविवार रात डेढ़ से 2 बजे के बीच की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। भागने वाले चोर की पहचान की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
