Move to Jagran APP

Punjab: प्रापर्टी टैक्स से निगम ने कमाए 411.62 लाख रुपये, ये है आगे की प्लानिंग

नगर निगम ने पिछले साल की आमदनी से 141 प्रतिशत ज्यादा आमदन प्रापर्टी टैक्स के मद में ही हासिल की है। किराया व तहबाजारी का वर्ष 2023-23 का 23 लाख का बजट रखा गया था। 31 मार्च 2023 तक 45.72 लाख आमदन प्राप्ट की गई है।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaPublished: Tue, 18 Apr 2023 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 18 Apr 2023 06:00 AM (IST)
Punjab: प्रापर्टी टैक्स से निगम ने कमाए 411.62 लाख रुपये, ये है आगे की प्लानिंग
Punjab: प्रापर्टी टैक्स से निगम ने कमाए 411.62 लाख रुपये, ये है आगे की प्लानिंग

संवाद सहयोगी, कपूरथला। निमग कमिश्नर अनुपम कलेर की अध्यक्षता में नगर निगम कपूरथला ने पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में अलग अलग मदों की रिकार्ड आमदनी हासिल किया है। निगम कमिश्नर ने बताया कि प्रापर्टी टैक्स का वर्ष 2022-23 के बजट लक्ष्य 190.00 लाख रख गया था, 31 मार्च 2023 तक 411.62 लाख आमदन प्राप्त की गई है जो कि वित्तीय वर्ष के बजट का लक्ष्य 217 प्रतिशत है।

loksabha election banner

नगर निगम ने पिछले साल की आमदनी से 141 प्रतिशत ज्यादा आमदन प्रापर्टी टैक्स के मद में ही हासिल की है। किराया व तहबाजारी का वर्ष 2023-23 का 23 लाख का बजट रखा गया था। 31 मार्च 2023 तक 45.72 लाख आमदन प्राप्ट की गई है, जोकि बजट का लक्ष्य का 183 प्रतिशत है।

नगर निगम ने पिछले साल के मुकाबले 60 प्रतिशत ज्यादा आमदनी रेंट एवं तहबाजारी की मद में भी हासिल की है। विज्ञापन कर वर्ष 2022-23 का 45 लाख का बजट रखा गया था। 31 मार्च 2023 तक रुपए 47.60 लाख आमदन प्राप्त की गई है, जोकि बजट का लक्ष्य का 16 प्रतिशत है।

लाइसेंस फीस का वर्ष 2022-23 का 5.10 लाख का बजट रखा गया था। 31 मार्च 2023 तक 10.11 लाख आमदनी हुई है। निमग कमिश्नर अनुपम कलेर ने शहर वासियों से अपील की कि नगर निगम के बनता टैक्स समय पर जमा करवाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.