शेखमांगा में गरीब परिवार को सहायता राशि दी
गांव शेखमांगा के रहने वाले गुरमुख सिंह के परिवार को एनआरआइ दर्शन सिंह यूएसए के सहयोग से वेरका मिल्क फेड के चेयरमैन हरमिदर सिंह ने सहायता राशि दी।
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : गांव शेखमांगा के रहने वाले गुरमुख सिंह के परिवार को एनआरआइ दर्शन सिंह यूएसए के सहयोग से वेरका मिल्क फेड के चेयरमैन हरमिदर सिंह ने सहायता राशि दी। उन्होंने कहा कि हमें जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद करनी चाहिए। गांव शेखमांगा निवासी गुरमुख सिंह का यह परिवार एक जंट्ट परिवार है, लेकिन भूमिहीनों के लिए रोजगार का कोई स्त्रोत नहीं है। गुरमुख सिंह के परिवार में कोई अन्य कमाने वाला नहीं है। छोटे बच्चे हैं जिन्हें भोजन और शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है। घर दयनीय स्थिति में है और परिवार काफी तनाव में है। इस अवसर पर जत्थेदार गुरदयाल सिंह खालसा, ओंकार सिंह सुल्तानपुर लोधी, पूर्व सरपंच जग्गा सिंह नंबरदार, गुरमेज सिंह, अंग्रेज सिंह फौजी, नरिदर सिंह संधू शेरपुर सदा, वरुण कुमार पीए आदि उपस्थित थे।