जत्थेबंदियों ने सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला
केंद्र और प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सुल्तानपुर लोधी में पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन पेंडू मजदूर यूनियना ने मार्च निकाला।
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : केंद्र और प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सुल्तानपुर लोधी में पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन, पेंडू मजदूर यूनियन, बहुजन समाज पार्टी, लोक इंसाफ पार्टी ,सीपीआई (एम) किसान संघर्ष कमेटी, टेक्निकल सर्विस यूनियन, साहित्य सभा, कुल हिद किसान सभा, अध्यापक यूनियन, आंगनबाड़ी यूनियन व अन्य जत्थेबंदियों ने रोष मार्च निकाला गया। तलवंडी चौक पर जत्थेबंदियों के सदस्यों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। बलदेव सिंह, लोक इंसाफ पार्टी के जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह दुलोवाल, तरसेम सिंह डोला ने कहा कि केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन कानून को खत्म करे। बुधवार को शहर में दुकानें खुली रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इस मौके परसुच्चा सिंह, बसपा नेता तरसेम सिंह डोला, राम लाल महे, प्रताप सिंह, चरण सिंह हैबतपुर, सुरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह सोनिया, सुखदेव सिंह, राहुल नाहर,बलदेव सिंह, हरबंस सिंह, गुरमेज सिंह, अमरजीत सिंह, सरवन सिंह,निर्मल सिंह शेरपुर मौजूद थे।