हर-हर वाल्मीकि के जयकारों से गूंज उठा शहर
हदियाबाद में भगवान वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में भगवान वाल्मीकि मंदिर हदियाबाद की और से विशाल शोभा प्रधान कृष्ण कुमार हीरो की अगुआई में निकाली गई। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर हदियाबाद से आरंभ हुई। शोभायात्रा का विभिन्न जगहों पर स्वागती गेट लगाकर स्वागत किया गया तथा धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी लगाए गए। शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि चौक, अंबेडकर चौक, नकोदर रोड, सतनामपुरा, मनसा देवी नगर, हदियाबाद बाजार से होती हुई मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम सीता व लव कुश की मनमोहक झांकियां निकाली गई। इस दौरान भजन मंडलियों ने भगवान वाल्मीकि के भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने किया। उन्होंने लोगों को भगवान वाल्मीकि जयंती की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश और प्रदेश बसपा प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी ने भी शोभा यात्रा में शामिल होकर भगवान वाल्मीकि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी गिनती में शहर वासी उपस्थित थे। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस शहरी के प्रधान संजीव बुग्गा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाजख् गुरजीत पाल वालिया, सोनू पहलवान, सुखपाल बिनिग, बोबी वोहरा, सौरव जोशी, सतपाल मट्टू, त्रिलोक सिंह, धीरज घई, मुकेश भाटिया, तिरलोक चंद थापर, विनोद नाहर, लेखराज नाहर, मनीष चौधरी, रजिदर थापर, परशोतम थापर, मखनजीत नाहर, पूर्व मेयर अरुण खोसला, नरेश उप्पल लली, रोहित पाठक, रवि मंगल, अशोक पराशर, सुनील पराशर, लेखराज, मनीश चौधरी, विनोद कुमार, राजिदर कुमार, लेंबर राम, गुरदयाल कोटरानी, विवेक चड्डा सैफी के अलावा मंदिर कमेटी के सदस्य शामिल थे।