पुलिस ने दो भगोड़े किए काबू
सतनामपुरा पुलिस ने भगोड़ा चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 01:36 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 06:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : थाना सतनामपुरा पुलिस ने भगोड़ा चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सनी नाहर व सोनू नाहर दोनो पुत्र मंगा नाहर वासी मोहल्ला वाल्मीकि हदियाबाद फगवाड़ा के रुप में हुई है। एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ तहत केस दर्ज हैं तथा अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। एएसआइ जसविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान आरोपितों को गिरफ्तार किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें