Move to Jagran APP

प्रदेश भाजपा महासचिव सोढी को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : प्रदेश भाजपा के महासचिव दयाल सिंह सोढी के वीरवार को फगवाड़ा अ

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 08:40 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 08:40 PM (IST)
प्रदेश भाजपा महासचिव सोढी को किया सम्मानित
प्रदेश भाजपा महासचिव सोढी को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : प्रदेश भाजपा के महासचिव दयाल सिंह सोढी के वीरवार को फगवाड़ा आगमन पर स्थानीय होटल में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला भाजपा के प्रधान पुरुषोत्तम पासी, जिला भाजपा महासचिव अनुराग मनखंड व चेतन सूरी सहित पूर्व भाजपा प्रधान रमेश सचदेवा, पूर्व भाजपा महासचिव सुरिंदर चोपड़ा व जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजीव पाहवा विशेष तौर पर शामिल हुए। समारोह के बाद बैठक में प्रदेश भाजपा के महासचिव दयाल सिंह सोढी को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला कपूरथला में भाजपा संगठन को ओर मजबूत बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया। जिला भाजपा के महासचिव व भाजपा के तेज तर्रार युवा पार्षद अनुराग मनखंड ने बताया कि प्रदेश भाजपा महासचिव दयाल सिंह सोढी ने वीरवार को फगवाड़ा के अलग अलग गांवों में जाकर भाजपा विधायक सोम प्रकाश के साथ अकाली-भाजपा गठबंधन के जिला परिषद-ब्लाक समिति चुनावों के उम्मीदवारों के हक में प्रचार किया है। अनुराग ने बताया कि प्रदेश महासचिव ने भाजपाईयों से बैठक कर जिला कपूरथला में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी स्तर पर किए जाने वाले कार्यो को लेकर भी विचार विमर्श किया है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष वेद प्रकाश तनेजा, प्रदेश भाजयुमो सचिव अशोक दुग्गल, यादविंदर पासी, दिनेश कुमार, जिला भाजपा सचिव कमलजीत कौर भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.