विदेश भेजने के नाम पर 8.50 लाख ठगे, दंपती नामजद
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान कंवलजीत सिंह पुत्र तारु राम व उसकी पत्नी सरबजीत कौर वासी गांव खाटी फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने ये मामला बलदेव सिंह पुत्र हंसराज वासी गांव खाटी की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता बलदेव सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त दंपती ने उसे अपने झांसे में लेकर यूके भेजने के लिए 12 लाख रूपए में बात की, इसके बाद दो लाख रूपए व उसका पासपोर्ट ले लिया। इसी तरह उसने उक्त दंपती को करीब 8 लाख 50 हजार से अधिक की ज्यादा की रकम अदा कर दी, इसके बावजूद भी उसे न तो विदेश भेजा गया व ही पैसे लौटाए गए। इसी को आधार बना पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।