Move to Jagran APP

केएल चाद वेलफेयर ट्रस्ट ने जरूरतमंद लगाया कृत्रिम अंग

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : केएल चाद वेलफेयर ट्रस्ट रजि. (यू.के.) की ओर से प्रदेश कोआर्डीनेटर

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 06:04 PM (IST)
केएल चाद वेलफेयर ट्रस्ट ने जरूरतमंद लगाया कृत्रिम अंग
केएल चाद वेलफेयर ट्रस्ट ने जरूरतमंद लगाया कृत्रिम अंग

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : केएल चाद वेलफेयर ट्रस्ट रजि. (यू.के.) की ओर से प्रदेश कोआर्डीनेटर राजिन्द्र कुमार बंटी की अगुआई में फ्रेंड्स कॉलोनी में समागम का आयोजन किया गया। समागम में जिला काग्रेस कमेटी के प्रधान एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विशेष मेहमानों के तौर पर प्रवासी भारतीय हरमेश चंबा यूके, प्यारे लाल बंगड, शिन्दो कौर, सांई पप्पल शाह, डॉ. पाली, मिस्टर ब्रायन, मिस्टर बैकी स्काटलैंड के अलावा ब्लड बैंक के प्रधान मलकीत सिंह रघबोत्तरा उपस्थित थे। डॉ. परमजीत सिंह ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को कृत्रिम टाग लगा कर अपने पैरों पर चलने के काबिल बनाया। इसके अलावा मुख्य अतिथियों ने 15 जरूरतमंदों को व्हील चेयर भेंट की। पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान ने ट्रस्ट के कार्यो की प्रशंसा की। राजिन्द्र कुमार बंटी ने मेहमानों का अभार जताया। मंच संचालन ठेकेदार जसविन्द्र सिंह एवं महिन्द्र पाल सरोय ने बाखूबी किया। इस अवसर पर ट्रस्ट मेंबर बलवीर गौसल, पार्षद हुसन लाल, देवराज कैले कनाडा, सरपंच बलजिन्द्र सिंह, शिगारा राम, दर्शन लाल, प्रेम चोपड़ा, रिम्मी बंगा, गुरनाम पाल, पीके बंगा, बलविन्द्र कौर सिद्धू, डॉ. राकेश बसरा, संतोष कौर, अमरजीत सिंह, बलविन्द्र बसूटा, अशोक कुमार, ज्योति खोथडा, प्रिंस, अमरजीत सुमन, मास्टर सुखिवन्द्र सिंह आदि भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.