बलबीर रानी सोढी की नियुक्ति का किया स्वागत
कांग्रेस पार्टी की तरफ से बलबीर रानी सोढी को जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी का प्रधान नियुक्त किए जाने का सीनियर कांग्रेसी नेता अश्विनी शर्मा के अलावा मनोज लेखी, अरुण धीर, हनी सूद, सतिंदर सैंबी व लेखराज ने स्वागत किया है।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा: कांग्रेस पार्टी की तरफ से बलबीर रानी सोढी को जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी का प्रधान नियुक्त किए जाने का सीनियर कांग्रेसी नेता अश्विनी शर्मा के अलावा मनोज लेखी, अरुण धीर, हनी सूद, सतिंदर सैंबी व लेखराज ने स्वागत किया है। नेताओं ने कहा कि बलबीर रानी सोढी पार्टी की बहुत ही मेहनती नेता है व काफी लंबे समय से अलग अलग पदों पर रहते हुए बेहतरीन सेवाएं निभाते रहे है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी की तरफ से उनकी मेहनत के इनाम के रूप में जिला प्रधान की जो अहम जिम्मेवारी सौंपी है। उसको भी श्रीमती सोढी तन मन के साथ निभाएंगे। उन्होंने बलबीर रानी सोढी की नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर सिंह का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।