सनी देओल के पंजाबी में शपथ न लेने पर पंजाबियों के रोष : भाटिया
पंजाब के लोकसभा चुनाव में पंजाबियों की वोट प्राप्त करके ही जीत प्राप्त की गई है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 06:38 AM (IST)
संवाद सूत्र, कपूरथला : पंजाब के लोकसभा चुनाव में पंजाबियों की वोट प्राप्त करके ही जीत प्राप्त की गई है। पंजाब के गुरदासपुर से पंजाबियों की वोट हासिल करने वाले सनी देओल ने संसद में शपथ अंग्रेजी भाषा में ली है। इसके चलते समूह पंजाबियों में रोष पाया जा रहा है। ये बात पंजाबी प्रचार सभा के प्रधान हरजीत सिंह भाटिया, महासचिव प्रितपाल सिंह सोनू, सिख मिशनरी नेता ठेकेदार सुरिदर सिंह, हरभजन सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि सन्नी देओल ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की है, जोकि पंजाबियों के साथ सरासर धोखा है। इसको लेकर पंजाबियों में रोष है। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश से जीतने वाला एमपी अगर मां बोली पंजाबी में शपथ नहीं ग्रहण करता है तो उसे संसद में बैठने का कोई अधिकार नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें