लोग भाजपा के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक : सचदेवा
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रमेश सचदेवा और फगव
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रमेश सचदेवा और फगवाड़ा भाजपा के महासचिव सुरिदर चोपड़ा के नेतृत्व में सोमवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान रमेश सचदेवा व सुरिदर चोपड़ा ने स्थानीय सराय रोड, नाईयां वाला चौंक और करवला मोहल्ला आनंद नगर में कैंप लगाकर लोगों को केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनहित को समर्पित नीतियों व उपलब्धियों से अवगत करवाया। वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। रमेश सचदेवा व सुरिदर चोपड़ा ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की कार्यशैली से बेहद खुश है और भाजपा के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप