Move to Jagran APP

अश्वनी शर्मा पर हमले का विरोध

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 02:34 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 02:34 AM (IST)
अश्वनी शर्मा पर हमले का विरोध
अश्वनी शर्मा पर हमले का विरोध

जागरण संवाददाता, कपूरथला : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले से जिला भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा चरम पर है। हमले के विरोध में मंगलवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक में दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक धरना दिया। उन्होंने हमले की निदा करते हुए पंजाब सरकार एवं कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे कांग्रेस की गहरी साजिश करार दिया है। धरने में जिले भाजपा के सभी नेता शामिल हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य उमेश शारदा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देशभक्त, निडर व साहसी हैं व ऐसे हमलों से घबराने वाले नहीं हैं। किसानों को देश का अन्नदाता कहा जाता है। किसान हमला नहीं कर सकते। यह हमला धरने की आड़ में असामाजिक तत्वों की ओर से सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। प्रशासन की इससे ज्यादा लापरवाही और क्या हो सकती है कि धरने वाले स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध नहीं थे। शारदा ने हमले के लिए राज्य सरकार एवं कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोपितों पर कड़ी कारवाई करने की मांग की है।

भाजपा के पूर्व जिला प्रधान शाम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस किसान आंदोलन की आड़ में भाजपा प्रधान को निशाना बना कर घटिया मानसिकता का सबूत दे ही है। मंडल अध्यक्ष धर्मपाल महाजन ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया।धर्मपाल महाजन ने भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व शहर निवासियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। भाजपा नेता उमेश शारदा, श्याम सुंदर अग्रवाल, यग दत्त ऐरी, पुरुषोत्तम पासी, यश महाजन, आकाश कालिया, अशोक माहला, निर्मल सिंह नाहर, अश्वनी तुली आदि हमले की सीबीआइ जांच करवाने की मांग की। मौके पर ओम प्रकाश डोगरा, प्यारा सिंह, धर्मपाल शारदा, करनैल सिंह, बलविदर सिंह, पियूष मनचंदा, यादविदर पासी, कपिल, हनी, दिनेश आनंद, पवन धीर, चेतन सूरी, डा. रणबीर कौशल, करनैल सिंह, हरीश पासी, डा. अमरनाथ, हिद भूषण, पंकज शर्मा, रजत नंदा, दर्शन शर्मा, एडवोकेट चंदर शेखर, संदीप वालिया, सतीश कटारिया, सुखजिदर सिंह, प्रेम अगरवाल, सुशील भल्ला, विशाल बहल, संजीव पासी, अमरजीत सिंह, नरेश सेठी, रजिदर सेठी, कपिल धीर, लक्की अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.