सड़क हादसे में एक घायल
संवाद सहयोगी, ढिलवां : कस्बा ढिलवां के बस स्टैंड के नजदीक शनिवार को दोपहर करीब डेढ़
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 10:06 PM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 10:06 PM (IST)
संवाद सहयोगी, ढिलवां : कस्बा ढिलवां के बस स्टैंड के नजदीक शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर-ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उचाराधीन शाम लाल पुत्र बिशन दास निवासी गांव ढिलवां की पत्नी मीना रानी ने बताया कि उसका पति शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे घर का जरुरी सामान लेकर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में लिया। जिसके कारण वह घायल हो गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बारे में थाना ढिलवां की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें