अफीम के पौधों लगाने पर एक गिरफ्तार
थाना सदर पुलिस ने अफीम के पौधों लगाने करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 11:43 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 11:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला
थाना सदर पुलिस ने अफीम के पौधों लगाने करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने अड्डा माधोझंडा पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बलवंत सिंह निवासी गांव दोलेराइया की हवेली में दबिश दी तो वहां पर प्याज व लहसुन की खेती के साथ-साथ चूरापोस्त के पौधे बीजे हुए थे और आरोपी बलवंत सिंह उसकी देखरेख कर रहा था। पुलिस ने आरोपित को काबू कर 34 पौधे बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें