बजट में औद्योगिक शहर फगवाड़ा के लिए कुछ भी नहीं : डॉ. धीर
सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेदिक व युनानी अधिकारी डॉ. जवाहर धीर ने कहा कि बजट में फगवाड़ा के लिए कुछ भी नहीं है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 02:18 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेदिक व युनानी अधिकारी तथा दोआबा साहित्य कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. जवाहर धीर ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से पेश किए गए बजट को बेहतरीन बताया है। डॉ. जवाहर धीर ने कहा कि बजट में दोआबा के महत्वपूर्ण शहर फगवाड़ा के लिए कुछ भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा एक औद्योगिक शहर है। यहां के लोग सरकार से किसी बडे़ प्रोजेक्ट उम्मीद कर रहे थे। बजट में ऐसा नहीं होने से फगवाड़ा की जनता के साथ अन्याय हुआ है। डॉ. धीर ने कहा कि इस क्षेत्र के युवकों को बेरोजगारी से जूझना पड़ रहा है। बजट में फगवाड़ा को नजर अंदाज करने से लोगों में निराशा हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें